बरात पर की पुष्प वर्षा


कुशीनगर : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रीनाथ मंदिर समिति कसया के तत्वावधान में परंपरागत शिव बरात निकाली गई। इसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश समेत अन्य देवताओं का वेश धारण किए कलाकारों की लोगों ने आरती उतारी तो स्वागत के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह-जगह लोगों ने बरात पर पुष्प वर्षा की।


मुख्य यजमान विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. सीपी गुप्त, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त ने भगवान शिव बने कलाकार की आरती उतार कर बरात को रवाना किया। पुजारी त्रिलोकी मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि कैफुल अली उर्फ मजनू, संजीव गुप्ता, रवि गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व सभासद राजेश मद्धेशिया, डॉ. अनिल सिन्हा आदि बरात में शामिल रहे।


 


जोकवा बाजार संवाददाता के अनुसार प्राचीन शिव मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शिव बरात व मनोहारी झांकी निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व भाजपा नेता रजनीश उपाध्याय ने आरती उतारी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, अजय राय, अजय शुक्ल, आयोजक अनिल जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गोंड़, छात्रसंघ महामंत्री सुनील आर्य, बलिराम जायसवाल, राजन शुक्ला, नागेंद्र गुप्त आदि शामिल रहे